सेन्हा: कोराम्बे पतराटोली आंगनवाड़ी केंद्र में विभागीय निर्देशों के अनुसार सहायिका का चयन संपन्न
सेन्हा प्रखंड अंतर्गत बाल विकास परियोजना के तहत संचालित आंगनवाड़ी केंद्र—कोराम्बे पतराटोली में बुधवार की शाम करीब 3:30 बजे आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर चयन प्रक्रिया विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न हुई। चयन आमसभा के माध्यम से बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सेन्हा की अध्यक्षता में किया गया।