सेन्हा: सीठियो: कोयल नदी में उफान, पुराना पुल डूबा; सीओ व थाना प्रभारी बारिश हुसैन ने लिया जायजा
लोहरदगा जिले में लगातार दो दिनों से हो रही मूसलधार बारिश से स्थिति गंभीर बनी हुई है। गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे सेन्हा सीओ मोहम्मद मुदस्सर नजर मंसूरी और सेन्हा थाना प्रभारी बारिश हुसैन दल-बल के साथ सीठियो सेरेंगहातू कोयल नदी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान लोगों से अपील की कि वे नदी किनारे या बहाव क्षेत्र से दूर रहें।