सेन्हा: चमडू व आरा गांव में अबुआ जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शिविर आयोजित, योजनाओं के लिए सैकड़ों आवेदन
लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड अन्तर्गत अलौदी पंचायत के आरा गांव और बुटी पंचायत के चमडू गांव में मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे अबुआ जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन जमा किए।