सिमडेगा: सिमडेगा में सीसीवाईए क्रिसमस कार्यक्रम की जानकारी दी गई
सिमडेगा में CCYA क्रिसमस कमिटी के सदस्य ओलिभर लकड़ा ने बुधवार को शाम 4 बजे क्रिसमस कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित और भाईचारे के माहौल में आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रार्थना, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सामूहिक सहभागिता होगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की गई।