गुना: चक कांसल गांव में जर्जर सरकारी स्कूल की बिल्डिंग, स्वतंत्रता दिवस पर ग्रामीणों ने उठाया मुद्दा
Guna, Guna | Aug 16, 2025 गुना में बमोरी इलाके की ग्राम पंचायत बरसाती के चक कांसल गांव में सरकारी स्कूल की बिल्डिंग जर्जर हो गई। 16 अगस्त शाम को ग्रामीणों ने वीडियो जारी कर कहा, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में जर्जर बिल्डिंग का मुद्दा उठाया। शिक्षक बोले, पहले ही विभाग में जर्जर बिल्डिंग की हालत को लेकर आवेदन दे चुके है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों ने चिंता जताई है।