उदाकिशुनगंज के निजी अस्पताल को फर्जी अस्पताल बताते हुए स्थानीय दुर्गानंद कुमार ने उदाकिशुनगंज एसडीएम को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि लगातार जांच होने के बाद भी फर्जी अस्पताल संचालक पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अगर सही तरीके से जांच नहीं हुई तो हम लोग चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे।