बाह: बटेश्वर यमुना नदी में स्नान के दौरान दो युवक डूबे, एक की मौत
रविवार सुबह बाह के बटेश्वर में यमुना नदी में स्नान के दौरान दो युवकों के डूबने का दर्दनाक हादसा हुआ। बसई खुर्द गांव से ऋषि पंचमी पर्व पर आए श्रद्धालुओं के साथ यह दुर्घटना हुई। करीब दो दर्जन श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए बटेश्वर आए थे और पूजा से पहले पंचमुखी मंदिर घाट पर स्नान कर रहे थे।