लातेहार: अतिक्रमण भूमि पर रहने वाले परिवारों को नोटिस मिलने पर उपायुक्त से लगाई न्याय की गुहार, सोमवार दोपहर 1 बजे
धर्मपुर बहुउद्देशीय भवन स्थित अतिक्रमण की गई जमीन पर रहने वाले 11 परिवारो को लातेहार अंचल कार्यालय से अतिक्रमण हटाए जाने की नोटिस मिलते ही परिवार के सदस्यों ने उपायुक्त लातेहार को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। आवेदन के माध्यम से पीड़ित परिवारों ने बताया है कि वे उक्त जमीन पर विगत 40 वर्षों से घर बनाकर रहते आ रहे हैं। और सभी परिवार के सदस्य भूमिहीन है।