जशपुर: खैरापाठ में 11 गौवंशों से भरी ओडिशा नंबर की पिकअप पलटी, 4 गायों की मौत; चालक हिरासत में
खैरापाठ के मोड़ पर पेड़ से टकराई पिकअप, ग्रामीणों की नजर पड़ने पर सामने आया मामला; सन्ना पुलिस कर रही चालक से पूछताछ
जशपुर/सन्ना: जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के खैरापाठ में गौवंशों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे के दौरान पिकअप में 11 गौवंश सवार थे, जिनमें से 4 गायों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, अन्य गौवंशों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर पहुंची सन्ना पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
बगीचा से सन्ना की ओर जा रही थी पिकअप
मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप क्रमांक OD14AJ8270, जो ओडिशा नंबर की है, बगीचा की ओर से सन्ना की तरफ जा रही थी। इसी दौरान खैरापाठ के पास मोड़ पर वाहन अनियंत्रित हो गया और एक पेड़ से जा टकराया। हादसे के बाद चालक ने वाहन को खींचने के लिए ग्रामीणों को ट्रैक्टर
Sanna, Jashpur | Oct 13, 2026