नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लेकर धोखाधड़ी मामले में हाईकोर्ट के आदेश के चार माह बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी
पीड़ित ने एसपी को ज्ञापन सौंप लगाई न्याय की गुहार
दमोह। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से परेशान पीड़ित आज बुधवार दोपहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। आवेदक देवेंद्र अहिरवाल एवं सीमा अहिरवाल ने एसपी आनंद कलादगी को ज्ञापन सौंपकर मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया कि 28 जुलाई 2025 से वे सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई सहित विभिन्न स्तरों पर शिकायतें कर रहे हैं।
इसके बाद हाईकोर्ट की रिट क्रमांक 5004/2026 पर 24 फरवरी 2026 को आरोपी शैलेन्द्र वर्मा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए। पीड़ित का आरोप है कि नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपया लिए गए और 8 मार्च 2026 को एफआईआर दर्ज होने के बावजूद न्यायालय के आदेशानुसार सभी धाराएं नहीं लगाई गईं।
साथ ही एफआईआर दर्ज हुए 115 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जांच अधिकारी लगातार जल्द कार्रवाई का आश्वासन देते रहे, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने एसपी से निष्पक्ष जांच कर आरोपी के विरुद्ध शीघ्र कानूनी कार्रवाई की मांग कर पैसे वापस दिलाए जाने की मांग की है।
Damoh, Damoh | Jul 1, 2026