005
प्रैस नोट-जिला पलवल
दिनांक 12 नवंबर 2026
*सीआईए स्टाफ पलवल ने अलावलपुर निवासी लक्ष्मण हत्याकांड में अवैध हथियार सप्लायर पर कसा शिकंजा, भेजा जेल।*
पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पलवल पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने थाना चांदहट क्षेत्र के अंतर्गत हुए लक्ष्मण हत्याकांड की गुत्थी को आगे बढ़ाते हुए मामले में संलिप्त मुख्य हथियार सप्लायर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
मामले की जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ पलवल प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि दिनांक 21 अगस्त 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव अलावलपुर निवासी किसान लक्ष्मण पुत्र राधेलाल की रामपुर खोर के जंगल में ट्यूबवेल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक के पुत्र गजेंद्र की शिकायत पर थाना चांदहट में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) व शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
मामले में सीआईए स्टाफ पलवल पुलिस टीम ने पूर्व में कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों हेमप्रकाश उर्फ हेमू, संदीप और नवीन उर्फ नब्बू को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त एक देशी कट्टा और मोटरसाइकिल बरामद कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
तफ्तीश को आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम ने दिनांक 11 नवंबर 2026 को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले मुख्य आरोपी अजय निवासी गांव भिडूकी, थाना हसनपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी अजय ने खुलासा किया कि उसनेआरोपी संदीप को एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बेचे थे।
आरोपी अजय का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को आज दिनांक 12 नवंबर 2026 को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया।
Palwal, Palwal | Nov 12, 2026