सुल्तानपुर नगर पालिका चुनाव में प्रशासन की कथित धांधली और विधायक चेतन पटेल सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों के विरोध में बुधवार को कांग्रेस नेताओं ने कोटा में ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
इस दौरान कोटा शहर जिलाध्यक्ष राखी गौत्तम, लाडपुरा विधानसभा प्रत्याशी नईमुद्दीन गुड्डू, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गायत्री मीणा, आदि मौजूद रहे।
पदाधिकारियों ने कहा कि सुल्तानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय और प्रशासनिक दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हमारी स्पष्ट मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो तथा यदि मुकदमे तथ्यहीन पाए जाते हैं तो उन्हें तत्काल वापस लिया जाए।
कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं—हम लोकतांत्रिक तरीके से अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।
#Congress #KotaRajasthan #Sultanpur #ChetanPatel #BhanuPratapSingh #NaimuddinGuddu
Sangod, Kota | Sep 23, 2026