सुल्तानपुर घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस ने एसपी को दिया ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग
सुल्तानपुर में नगर पालिका पार्षदों की वोटिंग के दौरान हुए घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल एसपी कार्यालय पहुंचा। कांग्रेस नेताओं ने एसपी से मुलाकात कर पूरे मामले को लेकर ज्ञापन सौंपा और दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच की मांग की।
कांग्रेस देहात जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि वोटिंग के दौरान प्रशासन और सरकार का मिसयूज करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पार्षद सामान्य तरीके से वोट डालने जा रहे थे और बैरिकेडिंग के पास हुए विवाद को बेवजह बड़ा रूप दे दिया गया।
कांग्रेस नेताओं ने पार्षदों और विधायक चेतन पटेल के खिलाफ दर्ज मुकदमों को लेकर भी अपनी बात एसपी के सामने रखी। कांग्रेस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके।
वहीं कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष राखी गौतम ने जातिसूचक शब्दों के आरोपों पर कहा कि कांग्रेस की ऐसी सोच नहीं है कि किसी को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया जाए। उन्होंने कहा कि लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।
राखी गौतम ने सत्ता के रवैये पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ता में बैठने के बाद कुछ लोग ‘मदमस्त हाथी’ की तरह चलते हैं, लेकिन इस तरह की बातें उचित नहीं हैं।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की।
Sangod, Kota | Sep 23, 2026