Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
हादसा
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
hemant.suman
Previous slide
Next slide
सांगोद नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण
Sangod, Kota
| Sep 23, 2026
MORE NEWS
बारां नगर परिषद की नवनिर्वाचित सभापति शीतल राठौर ने किया पद भार ग्रहण, बारां में तीसरे मोर्चे से पहली बार बना है कोई सभापति, आप के सभी वार्ड पार्षदों सहित बारां के कई गणमान्य नागरिक रहे मौजूद।।
Sangod, Kota | Sep 23, 2026
सुल्तानपुर घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस ने एसपी को दिया ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग सुल्तानपुर में नगर पालिका पार्षदों की वोटिंग के दौरान हुए घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल एसपी कार्यालय पहुंचा। कांग्रेस नेताओं ने एसपी से मुलाकात कर पूरे मामले को लेकर ज्ञापन सौंपा और दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच की मांग की। कांग्रेस देहात जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि वोटिंग के दौरान प्रशासन और सरकार का मिसयूज करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पार्षद सामान्य तरीके से वोट डालने जा रहे थे और बैरिकेडिंग के पास हुए विवाद को बेवजह बड़ा रूप दे दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने पार्षदों और विधायक चेतन पटेल के खिलाफ दर्ज मुकदमों को लेकर भी अपनी बात एसपी के सामने रखी। कांग्रेस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। वहीं कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष राखी गौतम ने जातिसूचक शब्दों के आरोपों पर कहा कि कांग्रेस की ऐसी सोच नहीं है कि किसी को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया जाए। उन्होंने कहा कि लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। राखी गौतम ने सत्ता के रवैये पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ता में बैठने के बाद कुछ लोग ‘मदमस्त हाथी’ की तरह चलते हैं, लेकिन इस तरह की बातें उचित नहीं हैं। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की।
Sangod, Kota | Sep 23, 2026
बारां के अटरू नगरपालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष निशा नैनीवाल ने किया पदभार ग्रहण, सुबह 11.30 बजे अटरू नगरपालिका में पूर्व विधायक पानाचन्द मेघवाल, नवनिर्वाचित पार्षदों, भाजपा नेता कृष्ण मुरारी दिलावर की मौजूदगी में किया पदभार ग्रहण, अन्य कांग्रेसजन, कस्बेवासी भी रहे मौजूद।।
Sangod, Kota | Sep 23, 2026
सुल्तानपुर नगर पालिका चुनाव में प्रशासन की कथित धांधली और विधायक चेतन पटेल सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों के विरोध में बुधवार को कांग्रेस नेताओं ने कोटा में ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान कोटा शहर जिलाध्यक्ष राखी गौत्तम, लाडपुरा विधानसभा प्रत्याशी नईमुद्दीन गुड्डू, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गायत्री मीणा, आदि मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि सुल्तानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय और प्रशासनिक दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी स्पष्ट मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो तथा यदि मुकदमे तथ्यहीन पाए जाते हैं तो उन्हें तत्काल वापस लिया जाए। कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं—हम लोकतांत्रिक तरीके से अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। #Congress #KotaRajasthan #Sultanpur #ChetanPatel #BhanuPratapSingh #NaimuddinGuddu
Sangod, Kota | Sep 23, 2026
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कनवास में 17वीं जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का किया भव्य शुभारंभ; खिलाड़ियों से खेल भावना व अनुशासन बनाए रखने का किया आह्वान कनवास, 23 सितम्बर। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर बुधवार को सांगोद विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कनवास में आयोजित 17वीं जिला स्तरीय खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता-2026 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ध्वजारोहण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों और विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि मानसिक मजबूती और जीवन में अनुशासन भी सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। खो-खो जैसे पारंपरिक और स्वदेशी खेलों के आयोजन से युवाओं में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और त्वरित निर्णय लेने के कौशल का विकास होता है। मंत्री नागर ने प्रतियोगिता में भाग ले रही विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निष्पक्ष और उत्कृष्ट खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय प्रशासन तथा आयोजन समिति द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना की और सभी प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों द्वारा ऊर्जा मंत्री का स्मृति चिह्न देकर भावभीना स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों और बिजली आपूर्ति को लेकर भी स्थानीय नागरिकों तथा प्रतिनिधियों ने मंत्री नागर से चर्चा की, जिस पर उन्होंने सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
Sangod, Kota | Sep 23, 2026
गांवो में पंचायत चुनावो की आहट के बीच शुरू हुआ दल बदल, सेवा संकल्प यात्रा में भाजपा से जुड़े कांग्रेस कार्यकर्ता रामगंजमंडी के राजपुरा गांव में मंत्री मदन दिलावर की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन
Sangod, Kota | Sep 23, 2026
सुल्तानपुर नगर पालिका चुनाव में प्रशासन की कथित धांधली और विधायक चेतन पटेल सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों के विरोध में बुधवार को कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान कोटा शहर जिलाध्यक्ष श्रीमती राखी गौत्तम जी,लाडपुरा विधानसभा प्रत्याशी श्री नईमुद्दीन गुड्डू जी,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती गायत्री मीना जी सहित कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के साथ मौजूद रहा। सुल्तानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय और प्रशासनिक दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी स्पष्ट मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो तथा यदि मुकदमे तथ्यहीन पाए जाते हैं तो उन्हें तत्काल वापस लिया जाए। कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं—हम लोकतांत्रिक तरीके से अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। #Congress #KotaRajasthan #Sultanpur #ChetanPatel #BhanuPratapSingh #NaimuddinGuddu
Sangod, Kota | Sep 23, 2026
टोंक जेल से 48 दिन बाद नरेश मीणा को मिली रिहाई, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत बिना नाम लिए निकाय चुनाव को लेकर सरकार को घेरा, कहा ‘राजनीतिक हत्या’ के लिए फंसाया जाता है - हाई कोर्ट से दूसरी बार मिली जमानत के बाद टोंक जेल से रिहाई, - समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत, नरेश बोले- राजनीति में कानूनी दांवपेच से किसी को खत्म किया जा सकता है
Sangod, Kota | Sep 23, 2026