गढ़वा: धान का पांजा उठाने के दौरान अज्ञात विषैले जंतु के काटने से किसान सदर अस्पताल में भर्ती
Garhwa, Garhwa | Nov 25, 2026 गढ़वा जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोंटी गांव निवासी 57 वर्षीय बलराम विश्वकर्मा को बुधवार को खेत में धान का पांजा उठाने के दौरान अज्ञात विषैले जंतु ने काट लिया। इससे उनके दाएं हाथ में तेज दर्द होने लगा और चक्कर आने लगा। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।