भादरा: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने सात आरोपितों को किया गिरफ्तार
भिरानी में पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ कर 7 आरोपितों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में 18 मोबाइल, एक लैपटॉप, ₹11,440 नकद व सट्टे से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए। दो लग्जरी कारें भी सीज की गईं। मामले में आईटी एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच जारी है।