सतबरवा: सतबरवा में किसान महापंचायत की तैयारियां जोरों पर, गांव-गांव में निमंत्रण जारी
सतबरवा प्रखंड के मुरमा मलय डैम के चैनल नंबर 18 के टूट जाने के मामले में 8 महीने के बाद भी मरम्मत कार्य नहीं होने से आक्रोशित किसानों की 16 जुलाई गुरुवार को किसान महापंचायत होगी। इसकी सफलता को लेकर गांव गांव संपर्क किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार शाम 8 बजे तक लहलहे, पोलपोल, झाबर, कुनडेलवा, सरजा, बरेवा, बारी दुबा, पोखराहा, बारी, खामडिह सहित दर्जनों...