शिकोहाबाद: खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बड़ा बाजार में अभियान चलाया, बंसल किराना स्टोर से प्रतिबंधित रंगयुक्त चुर्री का जखीरा बरामद
रविवार शाम पांच बजे करीबन सहायक खाद्य आयुक्त चंदन पांडे के नेतृत्व में बड़ा बाजार में छापेमारी अभियान चलाया। खाद्य विभाग की टीम को देखकर कारोबारियों में अफ़रा तफरी मच गई। इस दौरान खाद्य विभाग के कर्मिचारियो ने बंसल किराना स्टोर के यहाँ भारी मात्रा में प्रतिबंधित कलर युक्त चुर्री का जखीरा मिला। वही कारोबारी हैदर के यहां भी चुर्री बरामद हुई।