शिकोहाबाद: शिकोहाबाद जेएस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति को राजस्थान एसओजी ने फर्जी डिग्री के मामले में किया गिरफ्तार
राजस्थान एसओजी ने शिकोहाबाद स्थित जेएस विश्विद्यालय में फर्जी डिग्री मामले में कुलाधिपति सुकेश यादव को गिरफ्तार किया है । फर्जी डिग्री मामले में एसओजी ने यादव को शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया था । एसओजी से मिली जानकारी के अनुसार यादव विदेश भागने की कोशिश कर रहे थे,इससे पहले एसओजी ने उन्हें हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया।