शिकोहाबाद: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के नगला किला निवासी पीड़िता ने पति पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया, मुकदमा दर्ज
अंजली पुत्री सत्यप्रकाश निवासी नगला किला शिकोहाबाद की शादी अरूण रानावत निवासी धौर्रा कुवे के साथ एक मई 2023 को राम पैलैस गेस्ट हाउस में हुई थी। शादी के दो माह बाद ही आरोप है पति ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। पीड़िता का पति का हास्पीटल है। जिसके चलते झूठे आरोप लगाकर आए दिन मारपीट कर घर से भगा देता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।