शिकोहाबाद: धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से दो लोगों को किया बैनामा, पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पर न्याय की गुहार लगाई
थाना जसराना के बनवारा के पास एक ही व्यक्ति ने कूटरचित फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर दो जगह बैनामा कर दिया जब पीड़िता ग्राम खेरिया अहमद तहसील जसराना निवासी रामदेवी पत्नी मुलायम सिंह को पता चला तो वह अपने जगह पर किए गए कब्जे को मुक्त कराने पहुचें तो दबंगों ने कब्जा हटाने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी कार्यालय शिकायत दी गई।