मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य नही करने पर बंजरिया बीडीओ शनिवार 12 बजे बीएलओ से स्पष्टीकरण मांगा है। बीडीओ अजय कुमार प्रिंस ने जानकारी दी कि भाग संख्या 268 पर प्रतिनियुक्त शिक्षिका अनिता कुमारी गुप्ता पुनरीक्षण कार्य नही कर रही है। जिसकी शिकायत सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी द्वारा सूचित किया गया। जिसके आलोक में उनसे बीईओ व बीडीओ ने स्पष्टीकरण पूछा है।