अरनोद: पेड़ का तना बना बच्चों का पुल, जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहे नौनिहाल
जिले के अरनोद उपखंड क्षेत्र के चिकली-उदिया खेड़ी गांव के बीच सामने आया एक वीडियो ग्रामीण इलाकों में विकास और बुनियादी सुविधाओं की जमीनी हकीकत बयां कर रहा है। वीडियो में स्कूली बच्चे पानी से भरे रास्ते को पार करने के लिए पेड़ के तने पर चलते नजर आ रहे हैं। पीठ पर स्कूल बैग और हाथों में किताबें लिए बच्चों की यह तस्वीर व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। चिक