भादरा: भादरा नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए मतदान कल, मोबाइल समेत कई सामग्री पर रहेगा प्रतिबंध
भादरा नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए मतदान सोमवार 21 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी। मतदान कक्ष में मोबाइल, ब्लूटूथ, ईयरफोन, स्मार्ट वॉच, पेन-पेंसिल, द्रव्य पदार्थ, रिकॉर्डिंग डिवाइस सहित कई सामग्री प्रतिबंधित रहेगी। अध्यक्ष पद पर मांगीलाल गोयल व नरेन्द्र लीडर आमने-सामने हैं।