फरसाबहार: बारिश थमने के बाद खेतों में जुटे किसान
बारिश थमी तो खेतों में जुटे किसान फरसाबहार क्षेत्र में कई दिनों से किसान धूप निकलने का इंतजार कर रहे थे। लगातार बारिश के कारण किसान खेतों में यूरिया और कीटनाशकों का छिड़काव नहीं कर पा रहे थे। रविवार सुबह करीब 11 बजे सरईटोली, खारीबहार और कोरंगामाल क्षेत्र में बारिश थमते ही किसान खेतों में उतर गए और तेज धूप के बीच यूरिया व कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करते नजर आ