लालबर्रा: ग्राम खारी में श्रीराम मंदिर का भव्य लोकार्पण, कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण प्रारंभ
लालबर्रा क्षेत्र के ग्राम खारी में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। बजरंग दल समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर का लोकार्पण, प्राण प्रतिष्ठा एवं संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण का भव्य आयोजन शनिवार, 4 अप्रैल से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिन दोपहर 12:00 बजे मंदिर प्रांगण से एक भव्य कलश शोभा यात्रा