🏆 जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में 65 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर, प्रतीक गुप्ता रहे प्रथम! 🔬🌟
दिबियापुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब, औरैया द्वारा जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के 65 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा और नवाचार का प्रदर्शन किया।
🏅 प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी:
🥇 प्रथम स्थान – प्रतीक गुप्ता (वैदिक इंटर कॉलेज, दिबियापुर) – ₹5,000
🥈 द्वितीय स्थान – उद्भव – ₹3,000
🥉 तृतीय स्थान – जयकिशन – ₹2,000
🏅 सांत्वना पुरस्कार – युग एवं अभिनव – ₹1,000 प्रत्येक
🎖️ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयनित प्रथम 15 विद्यार्थी आगामी मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में जनपद औरैया का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण:
🔹 श्री नीरज प्रसाद पटेल – अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), मुख्य अतिथि
🔹 श्री गुरु नारायण अग्रवाल – प्रबंधक, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
🔹 श्री मोहित सिंह – जिला समन्वयक, जिला विज्ञान क्लब
🔹 श्री राजेश कुमार गुप्ता – प्रधानाचार्य, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई।
🌟 सभी विजेता विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं!
दिबियापुर द लीजेंड परिवार | जानकारी भरोसे की ❤️
#Dibiyapur #Auraiya #ScienceModelCompetition #Education #DibiyapurTheLegend