सैदपुर: गंगा की विकराल लहरों ने मचाई तबाही, फुलवारी कलां में मंदिर की चहारदीवारी पर मंडराया खतरा, सब्जियों की फसलें जलमग्न हुईं
क्षेत्र के फुलवारी कलां गांव स्थित निर्माणाधीन रामजानकी शिव मंदिर की चहारदीवारी गंगा की तेज लहरों के दबाव के चलते नदी की ओर झुक गई है। स्थिति ऐसी है कि यदि कटान और बढ़ा तो चहारदीवारी कभी भी धराशायी हो सकती है। इससे निर्माण में लगी लाखों रुपये की लागत के नुकसान की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा बाढ़ में डूबकर सब्जियों की फसले पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं।