प्रतापगढ़: कटरा मेदनीगंज में शराब पीने के बाद आउटसोर्सिंग सफाईकर्मी की संदिग्ध मौत
नगर पंचायत कटरा मेदनीगंज में देशी शराब ठेके के सामने शराब पीने के कुछ देर बाद एक संविदा सफाईकर्मी की मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम करीब 7 बजे की है।
मृतक की पहचान कमलेश कुमार हरिजन, निवासी कटरा मेदनीगंज के रूप में हुई है। कमलेश नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी में आउट सोर्सिंग सफाईकर्मी के पद पर तैनात है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कमलेश ठेका देशी शराब के सामने दुका