शिवपुरी नगर: SP ने जनरल परेड का निरीक्षण किया, परेड से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यकुशलता और अनुशासन में सुधार आता है
आज शुक्रवार को शिवपुरी पुलिस द्वारा पुलिस परेड ग्राउण्ड मे जनरल परेड का आयोजन किया गया । जनरल परेड मे थानों एवं पुलिस लाइन से लगभग 220 अधिकारी कर्मचारियों ने भाग लिया, परेड की सलामी पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा ली गई । पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण किया, परेड मे अच्छा प्रदर्शन करने व अच्छी वेशभूषा धारण करने वालो को पुरस्कार दिया गया।