शिवपुरी नगर: डॉ. भीमराव अंबेडकर के अपमान के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने अंबेडकर पार्क में किया मौन प्रदर्शन
जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी द्वारा आज शुक्रवार की दोपहर फतेहपुर चौराहा पर स्थित अंबेडकर पार्क में मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन कर अमित शाह द्वारा किए गए बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर के अपमान में विरोध प्रदर्शन किया। एवं कुछ समय बाद वह शहर के विभिन्न मार्गो से मोन रैली निकालकर माधव चौक पर रैली का समापन करते हुए अमित शाह को इस्तीफा देने की मांग करेंगे।