शिवपुरी नगर: भीमराव अंबेडकर पर दिए गए अमित शाह के बयान को लेकर माधव चौक पर भीम आर्मी का धरना, अमित शाह का पुतला जलाने पर अड़े
शिवपुरी के माधव चौक पर आज शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से भीम आर्मी द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जो कि अमित शाह के आपत्तिजनक बयान से रूष्ट होकर शिवपुरी भीम आर्मी रोड़ पर आकर धरना प्रदर्शन कर रही है जिसमें अमित शाह के पुतले को दहन करने के लिए लेकर आए थे तभी पुलिस ने अमित शाह के पुतले को अपने कब्जे में कर लिया जिससे आक्रोश में आकर धरना प्रदर्शन जारी है।