बंजरिया: सीडीपीओ बंजरिया की अध्यक्षता में शनिवार को केंद्र संख्या 44 पर 40 बालक और बालिकाओं के बीच ड्रेस वितरित किया गया
सीडीपीओ बंजरिया के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 44 पर शनिवार को 40 बालक व बालिकाओं के बीच ड्रेस वितरित किया गया। सीडीपीओ राखी कुमारी ने बताया कि 20 बालक व 20 बालिकाओं को ड्रेस दिया गया है। ड्रेस पाकर बच्चे व अभिभावक हर्षित हो गए। राखी कुमारी ने बताया कि प्रखंड के प्रत्येक केंद्र पर जल्द ही ड्रेस वितरित किया जाएगा,ताकि कोई भी बच्चा बिना ड्रेस के नही रहे।