सुजानगढ़: दीपावली पर सुजानगढ़ को मिली नई 108 एंबुलेंस, हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
सुजानगढ़। दीपावली के अवसर पर सुजानगढ़ क्षेत्रवासियों को नई 108 एंबुलेंस की सौगात मिली। राजकीय बगड़िया अस्पताल में पीएमओ डॉ. पुरुषोत्तम करवा सहित चिकित्सकों और टीम हारे का सहारा के संयोजक श्याम स्वर्णकार ने फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया।