डंडई: नियुक्ति रद्द होने के बाद डंडई में तीन पदाधिकारियों के पद खाली
Dandai, Garhwa | Aug 21, 2026 डंडई। सीजीएल परीक्षा में कथित गड़बड़ी के बाद सरकार द्वारा टीडीपीएल के माध्यम से हुई नियुक्तियां रद्द किए जाने का असर डंडई प्रखंड में भी दिखने लगा है। हाल ही में नियुक्त तीन पदाधिकारी गुरुवार को कार्यालय नहीं पहुंचे। इनमें प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सनी कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सतीश कुमार और अंचल निरीक्षक सुबोध कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि नियुक्ति