गावां: बिरने के बुढ़वा तालाब में वृद्ध महिला का मिला शव
Gawan, Giridih | Jul 3, 2026 गावां थाना क्षेत्र के बिरने स्थित बुढ़वा तालाब में बिरने के मुसहरी टोला निवासी वृद्ध महिला उम्र करीब 60 से 70 वर्ष के बीच चंदवा देवी पति सूरज मुसहर का शव तैरता हुआ ग्रामीणों ने देखा। जिसके आस पास के ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई।