सिराथू: कशिया पश्चिम में घर में सो रहे व्यक्ति पर पड़ोसियों ने धारदार हथियारों से किया जानलेवा हमला
कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया पश्चिम गांव की रहने वाली मोहनिया पत्नी मोहनलाल ने गुरुवार कोखराज थाने में शिकायत पत्र दिया है।बताया बुधवार रात उनके पति पर पड़ोसी तुल्लु, गुलाब, कमलेश, हेमराज और रमेश ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया है।आवाज़ सुनकर ये लोग पहुंचे तो संख्या देखकर छिपकर खुद को बचाया है।शिकायत पत्र लेकर पुलिस मामले की जाँच में जुट गई।