सिराथू: मोगरी कड़ा गांव में शादी के एक साल बाद पति-पत्नी के बीच हुआ तलाक, पुलिस की मौजूदगी में बनी आपसी सहमति
बुधवार शाम 6 बजे पईसा थाना क्षेत्र के मोगरी कड़ा गांव निवासी सुरेन्द्र सोनकर और कोखराज थाना क्षेत्र के पलटीपुर गांव की रहने वाली कोमल देवी के वैवाहिक रिश्ते का अंत बुधवार को आपसी सहमति से हो गया। सुरेन्द्र सोनकर की शादी कोमल देवी पुत्री स्व. पन्नीलाल के साथ 18 अप्रैल 2024 को हिन्दू रीति- रिवाज के साथ संपन्न हुई थी। बुधवार पुलिस ने तलाक करवा दिया।