सिराथू: सिराथू के दारानगर नगर पंचायत कार्यालय में मासिक बैठक में बाजार में सार्वजनिक शौचालय बनवाने का मुद्दा उठा
नगर पंचायत दारानगर कड़ा 'धाम 'कार्यालय में 'बुधवार को 4 बजे 'अध्यक्ष रागिनी अरुण केसरवानी एवं अधिशासी अधिकारी दिनेश सिंह ने मासिक बैठक कर व्यापारियों की समस्याएं सुनी। बैठक में देवीगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज साहू ने देवीगंज बाजार में एक सार्वजनिक शौचालय बनवाए जाने की मांग किया। इस दौरान तमाम पदाधिकारी व जिम्मेदार व्यापारी गण मौजूद रहे।