सिराथू: बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने तमजीद अहमद व अरुण विद्यार्थी को जिम्मेदारी दी, भरवारी में बधाई दी गई
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दिया है।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे ने देशभर से 58 आब्जर्वर नियुक्त किए हैं। कौशांबी से पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण विद्यार्थी और तमजीद अहमद को नियुक्त किया गया है।मंगलवार शाम तमजीद अहमद के घर बधाई देने वालों का ताता लगा रहा है।प्रदेश प्रवक्ता हैं तमजीद।