सिराथू: निंदुरा गांव की दलित बस्ती में बारिश के पानी निकलने का रोका गया रास्ता फैली समस्या, जिम्मेदारों पर आरोप #jansamasya
कड़ा ब्लॉक और सैनी थाना क्षेत्र के निंदुरा गाँव के पूर्व प्रधान पर ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान प्रधान की मिलीभगत से दलित बस्ती का बरसात का पानी निकालने का रास्ता रोका गया।लोगों के घरों में पानी घुस रहा, सड़क तालाब बन गई।मंगलवार शाम ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान और पुलिस से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।पुलिस ने कोई जवाब नहीं दिया।