बाराहाट: बाराहाट थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़छाड़, पिता ने थाने में मामला दर्ज कराया
Barahat, Banka | Mar 5, 2026 बाराहाट थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ छेड़छाड़ मामले में पिता ने आवेदन देकर थाना में मामला दर्ज कराया है। गुरुवार करीब 4:00 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आवेदन में बताया गया कि होली के दिन उनकी पुत्री अपने चाचा को खाना देकर लौट रही थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने नशे की हालत में उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।