हाथरस: नाई का नगला में विवाहिता की मौत परिजनों ने जहर देकर मारने का लगाया आरोप, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के नाई का नगला में आज दिन मंगलवार को दोपहर के 12:00 बजे के करीब विवाहिता निलेश की मौत हो गई ! जिससे मोहल्ले में हाहाकार मच गया! मौके पर पहुंचे परिजनों ने ससुराल पर जहर देकर मारने का आरोप लगाकर थाने में सैकड़ो की संख्या में महिलाओं पुरुष ने पहुंच कर शिकायत की है! पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है!