हाथरस: गांव नगला मियां निवासी 1 अभियुक्त को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किया गिरफ्तार, 26 क्वार्टर अवैध देसी शराब बरामद
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध शराब निर्माण बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए सदर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव नगला मियां निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 26 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई है। सोमवार की शाम को पुलिस ने अभियुक्त को 26 क्वार्टर देसी शराब सहित गिरफ्तार किया है।