हाथरस: गांव लाडपुर के पास खनन माफियाओं द्वारा रात में जेसीबी मशीन से अवैध मिट्टी खनन का वीडियो आया सामने
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव लालपुर के पास रात में खनन माफियाओं द्वारा जेसीबी मशीन से अवैध मिट्टी खनन करते हुए का एक वीडियो सामने आया है। खनन माफियाओं द्वारा अवैध मिट्टी खनन लगातार हो रहा है लेकिन प्रशासन का अवैध मिट्टी खनन पर कोई ध्यान नहीं है। जेसीबी मशीन से खनन माफियाओं द्वारा किए जा रहे अवैध मिट्टी खनन का वीडियो सोमवार की रात का है।