हाथरस: चंडपा थाना क्षेत्र में NH-93 पर गांव अनीगड़ी के पास कार की टक्कर से सड़क पार कर रहे व्यक्ति की हुई मौत, दंपति हुए घायल
चंडपा थाना क्षेत्र के एनएच93 हाईवे गांव अनीगड़ी के पास बीती रात सोमवार रात के 10:00 बजे के लगभग तेज गति कार ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कुचल डाला !जिससे उसकी मौत हो गई! इसी बीच पीछे से आ रहे बाइक बाइक सवार दंपति की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई! जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए! मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है!