हाथरस: गांव नयावास में रुपए मांगने पर व्यक्ति के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पड़ोसियों ने की मारपीट, मुकदमा दर्ज
गांव नयावास में एक व्यक्ति ने पड़ोसियों को ₹50000 दिए थे। व्यक्ति ने अपने रुपए वापस मांगे तो पड़ोसियों ने ₹15000 वापस कर दिए, उसके बाद व्यक्ति ने बाकी ₹35000 मांगे तो पड़ोसियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए व्यक्ति के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर दी। न्यायालय ADJ विशेष न्यायाधीश SC/ST हाथरस के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।