हाथरस: एसपी ऑफिस के पास अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल, अस्पताल से किया अलीगढ़ रेफर
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के एसपी ऑफिस के पास आज दिन सोमवार को शाम के 6:00 बजे के करीब तेज गति अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी! जिससे ई-रिक्शा में बैठी हुई महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और ई रिक्शा सड़क पर पलट गया! राहगीरो की मदद से 108 एम्बुलेंस महिला को जिला अस्पताल लेकर आई डाक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए महिला को अलीगढ़ रेफर कर दिया है!