बिसवां: कंदुनी के पास बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो लोग गंभीर घायल
Biswan, Sitapur | Mar 11, 2026 सिधौली–बिसवां रोड पर बुधवार को सुबह लगभग 8 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कंदुनी आईटी कॉलेज मोड़ के पास उस समय हुआ जब तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।