मिर्ज़ापुर: ददरी खुर्द के ग्रामीणों ने अडानी ग्रुप और वेलस्पन के खिलाफ कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, जमीन वापस करने की उठाई मांग
मड़िहान तहसील क्षेत्र के ददरी खुर्द गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में वेलस्पन कंपनी और अडानी ग्रुप के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। काश्तकारों का मांग था कि उनके जमीनों को फर्जी तरीके से कंपनियों द्वारा हथिया लिया गया है। उन्होंने जमीन का उचित मुआवजा देने या उन्हें जमीन वापस करने की मांग की। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी ने भी उनका समर्थन किया।